हमारे मिशन और समाज सेवा के पीछे मार्गदर्शक प्रकाश
टैक्स एवं बिज़नेस सलाहकार
श्री केशव पांडेय जी ने B.Com, M.Com, MBA एवं LL.B जैसी महत्वपूर्ण डिग्रियाँ प्राप्त की हैं। इस शैक्षिक अनुभव के साथ वे वर्षों से कर, व्यापार, एवं कानूनी क्षेत्र में परामर्श दे रहे हैं। उनकी संस्था Keshav Pandey and Associates आज व्यवसायिक जगत में एक प्रतिष्ठित नाम बन चुकी है।
ब्राह्मण समाज की एकता, गौरव और उत्थान के लिए श्री पांडेय जी समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। वे युवाओं को समाजसेवा, संस्कृति और शिक्षा से जोड़ने का सतत प्रयास कर रहे हैं।
गंगा स्वच्छता, धार्मिक चेतना और सामाजिक सेवा से जुड़ा यह मिशन उनके नेतृत्व में कई राज्यों में कार्यरत है।
छात्र जीवन से ही RSS से जुड़ाव और नेतृत्व भूमिका के माध्यम से उन्होंने संस्कारित राष्ट्रभक्त युवाओं को तैयार करने का कार्य किया है।
"सेवा, संस्कृति और संगठित समाज के माध्यम से राष्ट्र निर्माण ही मेरा संकल्प है।"